September 9, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड के दौरे पर, कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे और मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आईजीएनएफए में आईएफएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद

उपराष्ट्रपति 19 अगस्त को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून का दौरा करेंगे। वहां वे भारतीय वन सेवा के 2025-27 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे।

एलबीएसएनएए में समापन समारोह में होंगे शामिल

20 अगस्त को उपराष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे। वे 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सरदार पटेल और लाल बहादुर शास्त्री को देंगे श्रद्धांजलि

अकादमी के दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। (

Leave a Comment