Uttrakhand DGP appointment लंबे समय बाद उत्तराखंड को मिले स्थायी डीजीपी, कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अभिनय कुमार हटाए गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttrakhand DGP appointment लंबे समय बाद उत्तराखंड को मिले स्थायी डीजीपी, कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अभिनय कुमार हटाए गए





लंबे समय बाद उत्तराखंड को पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी मिल गए हैं। पिछले एक साल से राज्य में अभिनव कुमार कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक पद संभाले हुए थे। सोमवार, 25 नवंबर को  सीनियर आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ ने राजधानी देहरादून में 13वें डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।
नए डीजीपी दीपम सेठ यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता चिकित्सक थे और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा सेंट पाल इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद वह नैनीताल चले गए। दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने 25 नवंबर को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एडीजी स्तर के कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उनको बधाई दी।

Related posts

Jammu Kashmir Poonch दुखद हादसा : जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरने से एक जवान शहीद, 6 घायल

admin

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी खटीमा में हर घर तिरंगा रैली में शामिल हुए

admin

Earthquake धरती हिली : दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी समेत उत्तर भारत में “तेज भूकंप के झटके”, दहशत में लोग घरों-ऑफिसों से निकल कर मेट्रो पुल के नीचे आ गए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment