25 नवंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

25 नवंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल


🌺🌼आज का पंचांग 🌼🌺


25 नवंबर 2024


वार- सोमवार
विक्रम संवत -2081
अयन – दक्षिणायन
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – कृष्ण
तिथि – दशमी ( रात्रि 01: 02 तक)
सूर्योदय – 07: 02
सूर्यास्त – 05: 17
चंद्रमा – कन्या राशि में
नक्षत्र – उत्तरा फाल्गुनी
योग – विष्कंभ
करण – वणिज
दिशाशूल – पूर्व
अभिजीत मुहूर्त – 11:46 से 12:28 तक
राहुकाल – प्रात: 7:30 से 09:00 बजे तक
 


               🌼आज का सुविचार 🌼


ज्ञान एक ऐसा निवेश है, जिसका मुनाफा हमें जीवन के अंत तक मिलता है।





25 नवंबर का राशिफल—–



मेष




आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। किसी शादी समारोह में जाने का योग बनेगा। आज पारिवारिक प्रेम देखने को मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।


वृषभ


आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में देखने को मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा परंतु वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बनता हुआ कार्य आपका बिगाड़ सकता है। पुराने किसी मित्र से मिलना होगा। आज भगवान शंकर की उपासना करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।


मिथुन




आज अपने दिन की शुरुआत वाणी पर संयम रखकर करें, नहीं तो आपको नुकसान की संभावना है। आज के दिन किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास करना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद से दूर रहें। परिवार में क्लेश हो सकता है। नौकरी वर्ग वालों के लिए कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ेगी। आज यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं।


कर्क



आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई नई आशा की किरण आपके जीवन में उदय होगी। बहुत दिन से चल रही परेशानियां दूर होगी। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। आज परिवार में आपसी प्रेम देखने को मिलेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का आज विचार बन सकता है। अपने पुराने व्यवसाय को आप नया रूप दे सकते हैं। भगवान विष्णु की उपासना करना लाभकारी रहेगा।


सिंह



आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप मानसिक तौर से परेशान नजर आएंगे। किसी कार्य के लिए जो आप प्रयास कर रहे हैं। उसके सफल न होने पर आज निराशा देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में परेशानियां आयेंगी। आज अपनी स्थिति को संभालने के लिए आपको कहीं से कर्ज लेना पड़ सकता है। कोई अप्रिय घटना सुनने को मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें। आज लाल वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।


कन्या



आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए ठीक रहेगा। आज का दिन कोई नई प्रॉपर्टी भवन आदि खरीदने का विचार आप बना सकते हैं। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। न्यायालय पक्ष के कार्य में रुकावट आएगी। हनुमान जी को फल का प्रसाद चढ़ाना लाभकारी रहेगा।


तुला


आज आप अपने किसी रुके हुए कार्य को पूर्ण करने के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका काम चालू हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां देखने को मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। परिवार में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद देखने को मिलेगा। आज का दिन किसी बड़े कार्य का निर्णय न लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी कार्य की यदि शुरुआत करना है, तो भगवान शंकर पर जलाभिषेक करके शुरू करें।


वृश्चिक


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य संबंधी लाभ परिवार में देखने को मिलेगा। पत्नी के खराब स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज प्रॉपर्टी संबंधी कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए लाभ की स्थिति रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन में विचार बन सकता है। पारिवारिक क्लेश खत्म होगा। आज किसी देव मंदिर में दर्शन के लिए आप जा सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)


आज का दिन आपके लिए खुशखबरी भरा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। आपको कोई बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है।


मकर



आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। व्यापार क्षेत्र में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। विरोधी वर्ग अपने षड्यंत्र में आपको फंसा सकते हैं, जिस कारण आपका व्यवसाय में नुकसान होना संभव है। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन व्यय होगा। साथ ही पुराने पार्टनर साथ छोड़ सकते हैं। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए ठीक नहीं है। अच्छा होगा कोई भी निर्णय सोच विचार कर करें।


कुंभ



आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज चोट लगने के योग बन रहे हैं। कोई भी कार्य संभाल कर करें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। आज व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में चल रहा आपसी मतभेद दूर होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत होने की संभावना बनेगी। आज न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको विजय प्राप्त होगी। वाणी पर संयम रखें। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आज हनुमान जी की उपासना करना आपके रुके हुए कार्य को पूर्ण करने वाला होगा।



मीन



आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में संतान का योग बनेगा। आज कोई मनोकामना आपकी पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी मनचाही वस्तु को आप प्राप्त कर सकते हैं, जिस कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। पत्नी बच्चों के लिए कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं।

Related posts

Trump – Shehbaz Sharif Meet  पाक के पीएम की किरकिरी: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को कराया लंबा इंतजार

admin

Wheather Update मानसून का कहर : पहाड़ों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई सड़क मार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी, बदरीनाथ हाईवे बंद

admin

prasoonjoshi appointment Uttarakhand brand ambassador : प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया

admin

Leave a Comment