Horoscope and Panchang
August 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

Panchang and horoscope : 23 अक्टूबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 23 अक्टूबर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- सोमवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)

गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)

ऋतु – शरद

काल (राहु)- उत्तर दिशा

मास – आश्विन 

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि- नवमी 

नक्षत्र – श्रवण

योग – शूल

करण- कौलव

दिशा शूल- पूर्व दिशा में

🌞सूर्योदय:- 6:00

🌑सूर्यास्त:- 5:25

🌞पाक्षिक सूर्य— चित्रा नक्षत्र में ।

🌹आज का व्रत व विशेष:- महानवमी व्रत, सिद्धिदात्री देवी दर्शन, हवन व पंचक (भदवा) आरंभ दि. के 3:37 बजे से समाप्ति शनिवार प्रात. 8:14 ।

🪷आने वाला व्रत व विशेष:- विजया दशमी व नवरात्र व्रत पारण -मंगलवार ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

🌚 राहु काल:- प्रातः के 7:26 से 8:51 बजे तक ।

      🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

अच्छा इंसान अपनी भाषा और कर्मों से पहचाना जाता है वरना अच्छी बातें तो दीवारों पर भी लिखी होती है ।

   23 अक्टूबर का राशिफल—–

मेष 

आज का दिन खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आज आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा।

वृषभ 

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपके पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आपको व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़े। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है।

मिथुन 

आज आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती है। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में इस समय गिरावट का दौर नजर आएगा। परिवार में कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आज नए कार्य का ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या 

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला 

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक 

आज आप किसी आपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट जरूर आयेंगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु 

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर 

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

कुंभ 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही बदलते मौसम के कारण बीमार पड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन 

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। सहयोगी लोगों से बात हो सकती है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

Related posts

VIDEO High speed train vande Bharat burning: देश की सबसे हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand Silver Jubilee उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में सभी सहभागी बने : सीएम धामी

admin

VIDEO US Plane Emergency landing उड़ान के दौरान विमान का लैंडिंग गियर हुआ फेल, हवा में फ्लाइट में लगी आग, काफी देर तक 173 यात्रियों की थमी रहीं सांसें, लैंड करने पर सभी यात्री प्लेन से कूदकर भागे, देखें दहशत भरा वीडियो

admin

Leave a Comment