Uttarakhand Rudrapur Nikay Chunav : रुद्रपुर में सीएम धामी ने मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के समर्थन में किया रोड शो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand Rudrapur Nikay Chunav : रुद्रपुर में सीएम धामी ने मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के समर्थन में किया रोड शो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। गल्ला मंडी से शुरू हुआ रोड शो मुख्य बाजार सहित विभिन्न जगहों से होकर गुजरा। इस दौरान रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न जगहों पर भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के साथ ही अलग-अलग संगठनों के लोगों ने मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की। मुख्य बाजार में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अगर कांग्रेस वाले वोट मांगने आएं तो उनके विकास का विजन पूछिएगा। अगर कांग्रेस का प्रत्याशी कहीं गलती से जीत गया तो वह सरकार नहीं होने का दुखड़ा रोयेगा। भाजपा के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की गारंटी दीजिए हम रुद्रपुर में विकास की गारंटी देते हैं। उनके साथ सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह सहित अनेक मौजूद रहा।

Related posts

उत्कृष्ट सेवा के लिए 10 लोगों को दिया गया तृतीय मानवाधिकार संरक्षण रत्न सम्मान

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने 210 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, पुरोला में उप जिला चिकित्सालय भवन का हुआ भूमि पूजन

admin

सीएम धामी ने देहरादून स्थित आईएसबीटी का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों से लिया फीडबैक

admin

Leave a Comment