September 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने देहरादून स्थित आईएसबीटी का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों से लिया फीडबैक

करवा चौथ पर गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आईएसबीटी पर अचानक औचक निरीक्षण किया। सीएम धामी को देखकर बस स्टैंड पर बैठे यात्री खुश नजर आए। निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने यात्रियों से फीडबैक लिया। ‌ इस दौरान उन्होंने आईएसबीटी की तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कुछ यात्रियों से बात भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वहां पर कुछ खामियां भी मिलीं, जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी समय-समय पर ऑफिस के अचानक औचक निरीक्षण करते रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने देहरादून स्थित आरटीओ ऑफिस का अचानक क्षण किया था जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के लिए सीएम धामी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की थी।

Leave a Comment