Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा शुरू हुई, देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी बनाए गए सेंटर, धामी सरकार ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा आज से शुरू हो गई। 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा के लिए धामी सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा दौरान सेंटर के आसपस धारा 144 भी लागू की गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में होगी। हरिद्वार में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1716 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। देहरादून में सात केंद्रों पर पीसीएस की परीक्षा होगी, जिसमें 2213 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हल्द्वानी में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1707 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

Leave a Comment