September 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand Congress : उत्तराखंड कांग्रेस ने 26 नए जिला और महानगर अध्यक्षों का किया एलान

कांग्रेस ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों तथा शहरों में 26 नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है और सभी को तत्काल प्रभाव से नयी जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा गया है। इस लिस्ट के अनुसार भूपेंद्र सिंह बिष्ट को अल्मोड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, नयन सिंह रावत को रानीखेत कांग्रेस जिला अध्यक्ष, भगत सिंह दशिला को बागेश्वर कांग्रेस जिला अध्यक्ष, पूरन काठित को चंपावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष, मुकेश नेगी को चमोली कांग्रेस जिलाध्यक्ष और वहीं लक्ष्मी अग्रवाल को पछवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. इसके साथ ही जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए मोहित शर्मा उनियाल को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही हरिद्वार शहर से सतपाल ब्रह्मचारी, हरिद्वार से राजीव चौधरी, रुड़की से वीरेंद्र जाति, रुड़की शहर से राजेंद्र चौधरी, नैनीताल से राहुल चिमवाल को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा हल्द्वानी से गोविंद सिंह, विनोद सिंह को नेगी पौड़ी गढ़वाल, विनोद डबराल को कोटद्वार, अंजू लुंथी को पिथौरागढ़, मनोहर टोलिया को डीडीहाट, कुंवर सिंह सजवान को रुद्रप्रयाग, राकेश राणा को टिहरी गढ़वाल, उत्तम सिंह को देवप्रयाग, मुशर्रफ हुसैन को काशीपुर, सीपी शर्मा को रुद्रपुर, हिमांशु गाबा को उधम सिंह नगर, मनीष राणा को उत्तरकाशी और दिनेश चौहान को पुरोला की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Comment