गुजरात में भूपेंद्र पटेल के शपथ समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

गुजरात में भूपेंद्र पटेल के शपथ समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे


सोमवार 12 दिसंबर को गुजरात में भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद की शपथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद होंगे। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भूपेंद्र पटेल के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आज गांधीनगर पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा के पीछे हैलीपैड ग्राउंड पर आयोजित होगा। जिसमें भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। गुजरात में भाजपा ने इस बार एक नया इतिहास रच दिया है। इस बार गुजरात की 182 सीटों में से बीजेपी को 156 सीटों पर जीत (Gujarat Assembly BJP Seats) मिली है, जबकि कांग्रेस को 17, आम आदमी पार्टी को 5 और अन्य को चार सीटों पर जीत मिली है।

Related posts

चुनाव के बाद उत्तराखंड में शुरू हुए तबादले, 2 आईपीएस और 2 पीपीएस अधिकारियों की नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

Uttarakhand IAS PCS Transfer उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, धामी सरकार ने 25 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखिए किसको कहां मिली नई तैनाती

admin

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्च

admin

Leave a Comment