Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्च


मंगलवार को राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी दौरे पर थे। जहां सीएम धामी ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी केंद्रीय रक्षा मंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। ‌ गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान देहरादून-किमाड़ी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चर्चा की। उन्होंने देहरादून की किमाड़ी मोटर मार्ग की विशेषता बताते हुए केंद्रीय मंत्री को बताया कि पहाड़ों की रानी मसूरी में पूरे साल पर्यटकों का तांता लगा रहता है और वैकल्पिक मार्ग के रूप में यह बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है और इसका निर्माण बेहद जरूरी है। इस दौरान उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बताया कि उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में भव्य सैनिक धाम का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां अपने आखिरी चरण में है। इससे पहले मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में सीडीएस अनिल चौहान से भी मुलाकात की।

Leave a Comment