उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानी बाग ब्रिज का किया लोकार्पण, कुमाऊं के लोगों को मिली राहत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानी बाग ब्रिज का किया लोकार्पण, कुमाऊं के लोगों को मिली राहत

गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित गौला नदी पर बनाए गए रानी बाग पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के शुरू हो जाने से कुमाऊं के लोगों को बड़ी राहत मिली है। रानी बाग टू लेन पुल के बन जाने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। 7.14 करोड़ की लागत से बने इसे पुल को 22 माह में तैयार किया गया है। पुल के बनने से हल्द्वानी समेत पूरे पहाड़ के लोगों को फायदा होगा। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। पुल के उद्घाटन के बाद सीएम धामी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें, पर्यावरण संरक्षण में भी निभाएं सक्रिय भूमिका: मुख्यमंत्री धामी

admin

Uttarakhand Monsoon Session गैरसैंण मानसून सत्र चढ़ा हंगामे की भेंट, सदन की कार्यवाही दो दिन में ही अनिश्चितकालीन स्थगित की गई, धामी सरकार ने 9  विधेयक और ₹5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पास पारित कराए

admin

प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल : सीएम योगी ने 13 आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों के किए ट्रांसफर, “5 जिलों के डीएम भी हटाए”, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment