उत्तराखंड चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नौवां स्थान हासिल किया, सीएम धामी ने दी बधाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड स्पोर्ट्स

उत्तराखंड चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नौवां स्थान हासिल किया, सीएम धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में 9वां स्थान हासिल किया। उन्होंने यह वॉक रेस 1.20.06 मिनट में पूरी की। इसके साथ ही परमजीत बिष्ट अब ओलंपिक के लिए खेलेंगे। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 9वां स्थान लाकर ओलंपिक क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले भी परमजीत बिष्ट कई मेडल जीत चुके हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमजीत बिष्ट को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा- जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लाल परमजीत बिष्ट को 9वाँ स्थान प्राप्त कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफ़ाई करने पर हार्दिक बधाई। आगामी ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु आपको शुभकामनाएं।

Related posts

सीएम योगी 4 मई को अपनी पुरानी यादें संजोएंगे, भावुक होगा वह पल

admin

Uttrakhand char dham Yatra तीर्थयात्रियों में छाया भक्ति का उल्लास : चार धाम यात्रा आज से शुरू, ऋषिकेश से सीएम धामी ने श्रद्धालुओं का पहला जत्था किया रवाना, कल अक्षय तृतीया पर खोले जाएंगे गंगोत्री+यमुनोत्री धाम के कपाट, मुखबा डोली रवाना

admin

उत्तराखण्ड में बड़ा निर्णय: अब राज भवन कहलाएगा लोक भवन

admin

Leave a Comment