Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

चार धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने जारी किया फिर नया आदेश

चार धाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की हर दिन बढ़ रही भारी भीड़ को देखते हुए अब उत्तराखंड सरकार ने नया आदेश जारी किया है। उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने कहा, ‘देशभर के तीर्थयात्री चारधाम की अपनी यात्रा की शुरुआत करें इसके पहले उन्हें पर्यटन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो कि अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को ऋषिकेश से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सोमवार से हो रही बारिश के बाद श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए हैं। बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए तीन किलोमीटर की लाइन लगी है। जहां तक नजर जाती है वहां तक श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए खड़े नजर आते है। घंटों का इंतजार है। लेकिन इस श्रद्धा के बीच प्रकृति की नाराजगी ने चारधाम यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है। लगातार बारिश के बीच बद्रीनाथ धाम की यात्रा को कुछ घंटों के लिए रोका गया है। मूसलाधार बारिश के बाद लामबगड़ नाला उफान पर है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह पत्थर गिरने की सूचना के बाद बद्रीनाथ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकना पडा है। कम से कम तीन जगहों पर पत्थर गिरे हैं।

Leave a Comment