Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तराखंड बोर्ड ने किया संशोधन, जारी किया नया शेड्यूल

शुक्रवार को उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 28 मार्च से 18 अप्रैल तक आयोजित होनी थी। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में एक दिन बढ़ा दिया है । यानी अब यह परीक्षा 19 अप्रैल को खत्म होगी। शुक्रवार शाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 1333 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें 191 संवेदनशील और 18 अतिसंवेदनशील हैं।

Leave a Comment