देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड ने संगठन को और मजबूत करने के लिए राज्य के 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन की ओर से इन नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। नई जिम्मेदारियों के तहत पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी सूची के अनुसार उत्तरकाशी का जिला प्रभारी नवीन ठाकुर और सह-प्रभारी विनोद रतूड़ी को बनाया गया है। चमोली की जिम्मेदारी संपत सिंह रावत और महावीर पंवार, जबकि रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सतीश लखेड़ा और रघुवीर सिंह बिष्ट को मिली है।
टिहरी में अनिल गोयल जिला प्रभारी और सतेन्द्र राणा सह-प्रभारी होंगे। देहरादून ग्रामीण की जिम्मेदारी नेहा जोशी और पवन चौधरी, जबकि देहरादून महानगर की जिम्मेदारी राकेश गिरी और संजय गुप्ता को दी गई है। ऋषिकेश में डॉ. स्वराज विद्वान प्रभारी और अमन त्यागी सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
हरिद्वार में शैलेन्द्र सिंह बिष्ट और दीपक धमिजा, रुड़की में आदित्य चौहान और रविन्द्र कटारिया, पौड़ी में नलिन भट्ट और रविन्द्र राणा, जबकि कोटद्वार में रमेश मैंदुरी और संदीप गोयल को जिम्मेदारी मिली है।
पिथौरागढ़ में निर्मल मेहरा और रवि रौतेला, बागेश्वर में वीरेन्द्र वल्दिया और राकेश जोशी, रानीखेत में प्रदीप जनोटी और गौरव पांडे, तथा अल्मोड़ा में राजेन्द्र सिंह बिष्ट और दीपिका बोहरा को नियुक्त किया गया है।
चंपावत में गुंजन सुखीजा और हिमांशु बिष्ट, नैनीताल में विवेक सक्सेना और रणदीप पोखरिया, काशीपुर में पुष्कर सिंह काला और भारत भूषण चुघ, जबकि ऊधमसिंह नगर में खिलेन्द्र चौधरी और साकेत अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी चुनावों और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

