28 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन बिल पर होगी अहम चर्चा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

28 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन बिल पर होगी अहम चर्चा

उत्तराखंड सरकार ने पंचम विधानसभा 2026 के विशेष सत्र को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह विशेष सत्र 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन बिल पर चर्चा प्रस्तावित है। प्रमुख सचिव सहदेव सिंह द्वारा जारी पत्र में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि सत्र के सफल संचालन के लिए अपने-अपने विभागों में नोडल अधिकारी नामित करें। ये अधिकारी सत्र के दौरान विभागीय सूचनाओं का समन्वय करेंगे।



पत्र में कहा गया है कि विधानसभा की कार्यवाही एवं कार्य-संचालन नियमावली 2005 के तहत सत्र के दौरान प्राप्त प्रश्नों और सूचनाओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को विधानसभा एवं संसदीय कार्य अनुभाग से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। नोडल अधिकारियों को सत्र अवधि के दौरान प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे उपस्थित रहकर विभागीय सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक सूचनाएं पहले से तैयार रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी स्थिति में जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जा सके। प्रमुख सचिव ने पत्र में स्पष्ट किया है कि सत्र के दौरान सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना अनिवार्य होगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी बारिश में सड़कों पर सुबह छाता लेकर निकले दुकान पर चाय पी और लोगों से बात की

admin

आज फैसले का दिन : कर्नाटक हाईकोर्ट पर लगी पूरे देश की निगाहें

admin

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने IIT रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का किया उद्घाटन

admin

Leave a Comment