उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का परिणाम किया जारी, मुख्य परीक्षा के लिए इतने कैंडिडेट हुए पास - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का परिणाम किया जारी, मुख्य परीक्षा के लिए इतने कैंडिडेट हुए पास

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर लें। PCS के 678 पदों के लिए 7688 अभ्यर्थी मेन्स एग्‍जाम के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। रिजल्‍ट pdf फॉर्मेट में जारी किए गए हैं जिसमें शॉर्टलिस्‍टेड कैंडिडेट्स के नाम और रोल नंबर दर्ज हैं। जारी रिजल्‍ट के अनुसार, ACF-RFO के 16 पदों के लिए 296 अभ्यर्थी पास हुए हैं। PCS के 678 पदों के लिए 7688 कैंडिडेट पास किए गए हैं। कुल 3.21 लाख अभ्यर्थी प्रीलिम्‍स परीक्षा में शामिल हुए थे जिनका रिजल्‍ट आज जारी किया गया है। क्‍वालिफाई हुए उम्‍मीदवारों के लिए अब मेन्‍स एग्‍जाम का आयोजन किया जाएगा। मेन एग्‍जाम की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जल्‍द जारी की जाएगी। 

Related posts

VIDEO : राजशाही अंदाज : थानेदार के ट्रांसफर होने पर दी गई “भौकाली विदाई,” पुलिसकर्मियों ने महंगी गाड़ी में बैठाकर शहर के लगाए चक्कर, देखें वीडियो

admin

बड़ी खबर : यूपी एसटीएफ ने किया ढेर : प्रयागराज उमेश पाल मर्डर कांड में माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का पुलिस ने किया एनकाउंटर

admin

मंच पर बैठने को लेकर भाजपा नेता आपस में ही भिड़ गए, भूले पार्टी का अनुशासन

admin

Leave a Comment