US-Iran War: दुबई में मिसाइल का मलबा गिरने से 2 भारतीय घायल, एयर डिफेंस ने हमले को किया नाकाम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 1, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

US-Iran War: दुबई में मिसाइल का मलबा गिरने से 2 भारतीय घायल, एयर डिफेंस ने हमले को किया नाकाम

ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध बीते एक महीने से जारी है। इस युद्ध से हुए नुकसान से भारत भी अछूता नहीं रहा। युद्ध प्रभावित क्षेत्र में जंग की वजह से अबतक 8 भारतीयों की जान जा चुकी हैं। वहीं मंगलवार को दुबई के अल बदा इलाके में रिहायशी इमारतों पर एयर डिफेंस मिसाइल को रोकने के दौरान उसका मलबा गिर गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।बाकी घायलों में एक बांग्लादेश और एक श्रीलंका का नागरिक शामिल है।

हमले में दो भारतीय घायल

सामने आई जानकारी के मुताबिक, सभी को हल्की चोटें आई हैं और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स (पहले ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिणी दुबई में घरों पर गिरे मिसाइल के मलबे से यह घटना हुई। इसमें दो भारतीय, एक बांग्लादेशी और एक श्रीलंकाई नागरिक घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को पूरी सुरक्षा और सतर्कता के साथ संभाला गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

रिहायशी इलाके में गिरा था मलबा

इससे पहले दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया था कि एयर डिफेंस द्वारा मिसाइल को सफलतापूर्वक रोके जाने के बाद उसका मलबा रिहायशी घरों पर गिरा, जिससे कुछ संपत्ति को नुकसान हुआ और लोगों को हल्की चोटें आईं। सोमवार को जारी एक अपडेट में यह भी कहा गया कि अलग-अलग घटनाओं में आठ भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक भारतीय अभी भी लापता है।पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने भी सोमवार को बताया कि इस क्षेत्र में हुई विभिन्न घटनाओं में आठ भारतीयों की जान गई है और एक व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अब तक 8 भारतीयों की हो चुकी है मौत

वहीं अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर. महाजन ने पुष्टि की कि हाल ही में कुवैत में हुए एक हमले में भी एक भारतीय नागरिक की मौत हुई थी। उन्होंने कहा, “हम मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कुवैत में मौजूद हमारा मिशन परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है। साथ ही, पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।” इससे पहले 20 मार्च को हुई एक ब्रीफिंग में उन्होंने बताया था कि अलग-अलग घटनाओं में छह भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी और एक व्यक्ति लापता था। अब सोमवार को दिए गए ताजा अपडेट में उन्होंने कहा कि विभिन्न घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है।

Related posts

रूस और यूक्रेन की जंग के बीच यूपी चुनाव प्रचार का शोर हुआ गुम, सुर्खियों में छाया युद्ध

admin

Uganda ISIS Attack Rhubirira secondary school Kasese 25 Students Killed : युगांडा के एक स्कूल में हमलावरों ने 25 छात्रों की हत्या की

admin

वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई को लेकर कई देशों ने कड़ा विरोध जताया, जानिए किस राष्ट्र ने डोनाल्ड ट्रंप की तानाशाही का समर्थन किया और किसने विरोध

admin

Leave a Comment