गणतंत्र दिवस पर यूपी की झांकी अव्वल, यह राज्य लोकप्रियता के क्षेत्र में रहा सर्वश्रेष्ठ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस पर यूपी की झांकी अव्वल, यह राज्य लोकप्रियता के क्षेत्र में रहा सर्वश्रेष्ठ

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित परेड में शामिल हुई विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी ने प्रथम पुरस्कार जीता। बता दें कि यूपी की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और काशी की संस्कृति को दिखाया गया था। इस बार गणतंत्र दिवस परेड पर देश के 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों को शामिल किया गया था। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ स्टेट झांकी के रूप में उत्तर प्रदेश को चुना गया है। वहीं लोकप्रिय पसंद की श्रेणी में राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों में महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। महाराष्ट्र की झांकी ‘महाराष्ट्र की जैव विविधता और राज्य जैव-प्रतीक’ विषय पर आधारित थी।



Related posts

योगी सरकार ने चुनाव से पहले एक दर्जन वरिष्ठ आईएएस और सात आईपीएस अफसरों के किए ट्रांसफर, कई डीएम और मंडलायुक्त बदले

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने भी किया पलटवार, सपा और कांग्रेस के मौजूदा दो विधायकों के साथ एक पूर्व एमएलए भी भाजपाई हुए

admin

Leave a Comment