यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने भी किया पलटवार, सपा और कांग्रेस के मौजूदा दो विधायकों के साथ एक पूर्व एमएलए भी भाजपाई हुए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने भी किया पलटवार, सपा और कांग्रेस के मौजूदा दो विधायकों के साथ एक पूर्व एमएलए भी भाजपाई हुए

आज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। मंगलवार को भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य समेत तीन विधायकों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद बुधवार को भाजपा ने भी अब आक्रामक सियासी पारी खेलने शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के सपा और कांग्रेस के दो मौजूदा विधायक और एक पूर्व एमएलए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा में जाने वाले मौजूदा विधायकों में एक कांग्रेस और एक सपा से हैं। सपा के एक पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। सहारनपुर की बेहट सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा से विधायक हरिओम यादव और सपा के पूर्व विधायक डॉ धर्मपाल सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। तीनों नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

Related posts

योगी सरकार ने 5 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन नए विशेष सचिवों की भी हुई नियुक्ति 

admin

यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक ने भाजपा का थामा दामन

admin

UP vidhansabha photo session video यूपी बजट सत्र का हुआ समापन, विधानसभा परिसर में मंत्रियों, सभी दलों के विधायकों ने कराया फोटो सेशन, सीएम योगी और अखिलेश यादव पास-पास बैठे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment