UP Yogi government 7 IAS Officer Transfer
March 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

UP 7 IAS Officer Transfer बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : योगी सरकार ने प्रदेश के 7 आईएएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर, 4 जिलों के DM भी बदले गए

UP 7 IAS Officer Transfer

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने सात आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक रायबरेली (Raebareli) की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव (Mala Srivastava) को भूतत्व और खनिकर्म का निदेशक बनाया गया है। वहीं कासगंज (Kasganj) की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर (Harshita Mathur) को रायबरेली भेजा गया है।

इसके अलावा संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त सुधा वर्मा को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत किया गया है। सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी संजीव रंजन का प्रतापगढ़ ट्रांसफर किया गया है. गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल को सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है।

बीते दिन सीएम योगी ने प्रतापगढ़ के डीएम को लगाई थी फटकार

गौरतलब है कि बीते दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75 जिलों के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसपी और उपजिलाधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक की थी। तकरीबन दो घंटे तक चली इस बैठक में सीएम योगी लचर कार्यशैली वाले अधिकारियों को फटकार लगाई। प्रतापगढ़ के डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव के मामले में यह हुआ कि जिले में राजस्व मामले में काफी फाइलें पेंडिंग थी। इस पर मुख्यमंत्री ने डीएम प्रकाश चंद्र से सवाल किया तो डीएम ने आंदोलन को कारण बता कर बचने का प्रयास किया। इस पर सीएम योगी भड़क गए और उन्होंने DM को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। नतीजन, रविवार को तबादला आदेश में आईएएस प्रकाश चंद्र को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।

Related posts

Asian Championship Trophy India Win 41 Medals एशियाई खेलों में अभी तक भारत ने जीते 41 मेडल, पदक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंचा

admin

Festival season discount मारुति की सभी कारों पर कंपनी ने दी जबरदस्त डिस्काउंट, यह ऑफर ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, स्विफ्ट, ब्रेजा, अर्टिगा, डिजायर और ईको जैसे मॉडल्स पर उपलब्ध

admin

पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

admin

Leave a Comment