बंगाल के सिलीगुड़ी में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बिगड़ी तबीयत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 9, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बंगाल के सिलीगुड़ी में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बिगड़ी तबीयत

Nitin gadkari health update : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ‌गडकरी पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के दागापुर में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद पास के अस्पताल से टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि शुगर लेवल कम होने के वजह से नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी। नितिन गडकरी सिलीगुड़ी के शिव मंदिर से सेवक की छावनी तक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। ये कार्यक्रम दार्जिलिंग जंक्शन के पास दागापुर मैदान में आयोजित किया गया था। केंद्रीय मंत्री मंच पर बीमार महसूस कर रहे थे इसलिए कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया गया। नितिन गडकरी सिलिगुड़ी में कई परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे थे। भाजपा विधायक नीरज जिम्बा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अचानक नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद वह अपनी कार से निकल गए।

Related posts

प्रयागराज के महाकुंभ में एक बार फिर टेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला 

admin

West Bengal Train Accident बंगाल में ट्रेन हादसा : दो मालगाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे, रेल मार्ग बाधित

admin

दर्दनाक हादसा : रायगढ़ के खोपोली में बस गहरी खाई में गिरने से 13 यात्रियों की मौत, 25 घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment