Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

सर्व शिक्षा अभियान के तहत सतहरिया में रैली निकालकर बच्चों को स्कूल जाने के लिए किया जागरूक


जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय सतहरिया मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर में सर्वशिक्षा अभियान की रैली निकालकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया । स्कूल के बच्चों के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार दूबे, सहायक अध्यापक नीतू तिवारी, रेखा पटेल, सुखदेव, धर्मराज यादव, रीता यादव, बबिता यादव व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सदस्य गण उपस्थित रहे। सभी ने अभिभावकों से अपील कर कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, किताब, भोजन, ड्रेस, जूता, बैग इत्यादि उपलब्ध करा रही हैं। अभिभावकों ने आज कक्षा 1 में अंकिता, रूपेश, सूरज, दिव्यांश, मंगेश प्रजापति, अनिकेत, सिद्धार्थ, शनि ,अंशिका, पंकज आदि का नामांकन कराया।


पंकज मणि तिवारी , जौनपुर

Leave a Comment