Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

उमेश शर्मा युवा राष्ट्रीय लोकदल भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष मनोनीत, पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देशानुसार युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन चौहान की अनुशंसा पर उमेश शर्मा को युवा राष्ट्रीय लोक दल राजस्थान के जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा पद पर नियुक्त किया गया है। उमेश शर्मा की नियुक्ति पर जिले में तमाम रालोद नेता और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। भीलवाड़ा का युवा रालोद जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उमेश शर्मा ने बताया कि पार्टी संगठन को पूरे भीलवाड़ा में सगठित कर चौधरी चरण सिंह जी के विचारों के अनुसार किसानों स्टूडेंट्स मजदूरों की आवाज को मजबूत बनाने के कार्य में भरपूर सहयोग करेंगे।

Leave a Comment