Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

VIDEO : सीएम योगी का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे वकीलों से फिल्मी स्टाइल में दौड़ते हुए आए इंस्पेक्टर ने पुतला छीन सड़क पर लगाई दौड़, पीछे वकील भी भागे, मौजूद लोग अनोखा नजारा देखते रहे, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇


आज बात करेंगे उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में स्थित हमीरपुर जनपद की। हमीरपुर शहर में मंगलवार को पुलिस के हाथ पांव फूल गए और अच्छी खासी दौड़ भी लगानी पड़ी। पुलिस की परेड और किसी ने नहीं बल्कि वकीलों ने कराई। अच्छा हुआ मौके पर इंस्पेक्टर ने स्थिति को संभाल लिया नहीं तो उन्हें अपने आला अफसरों को जवाब भी देना पड़ता। अब आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। बता दें कि हमीरपुर जिला अदालत में कई दिनों से वकील संघ अपनी मांगों को लेकर मुखर बना हुआ था। इसी को लेकर आज दोपहर में वकीलों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर जिला अदालत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने का कार्यक्रम बनाया।




जिला अदालत में जैसे ही वकील सीएम योगी का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान हमीरपुर थाने का इंस्पेक्टर फिल्मी स्टाइल में दौड़ते हुए आए और वकीलों से सीएम योगी का पुतला छीन कर दौड़ लगा दी। यह देखकर कई वकील भी नारे लगाते हुए इंस्पेक्टर से पुतला छीनने के लिए उनके पीछे दौड़ लगा दी। कुछ दूर जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने सीएम योगी का पुतला पुलिस वैन में रख लिया। इस तरह से पुलिस ने मुख्यमंत्री का पुतला जलने से बचा लिया है। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोग पुलिस और वकीलों की दौड़ हैरत भरी निगाहों से देखते रहे। इस दौरान वकील नारेबाजी करते रहे। ‌इंस्पेक्टर ने पुतले को पुलिस की गाड़ी में रखकर उसे जलने से बचा लिया है। तब पुलिसकर्मियों चैन की राहत मिली। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल हो रहा है।

Leave a Comment