महाशिवरात्रि पर 11 लाख दीयों से जगमगा उठी उज्जैन नगरी, बनाया विश्व कीर्तिमान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 15, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

महाशिवरात्रि पर 11 लाख दीयों से जगमगा उठी उज्जैन नगरी, बनाया विश्व कीर्तिमान

आज पूरे देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। ‌ भगवान भोले के भक्तों ने पवित्र नदियों में स्नान कर शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस बार शिवरात्रि में मध्य प्रदेश के उज्जैन में अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‌ उज्जैन के शिप्रा नदी के किनारे मंगलवार शाम को 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। इन्हें 14 हजार लोगों ने जलाया। इससे पहले दिवाली पर अयोध्या में 9 लाख दीये जलाए गए । इस आयोजन के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। यहां शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव हुआ। इससे पहले पिछले साल दिवाली पर अयोध्या में 9 लाख दीये जलाए गए थे। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। उज्जैन के डीएम आशीष सिंह ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा भी कर दी। बता दें कि इस पूरे नजारे को देखने के लिए ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग की गई।

Related posts

VIDEO ज्यादा बोलना पड़ा भारी : अमित शाह को भाषण देने के दौरान भाजपा नेता पर आया गुस्सा, मंच पर ही रोका, “गृह मंत्री ने कहा- जो मैं बोलूं वही बोलिए”, देखें वीडियो

admin

G-20 Summit Presidency Brazil 2024 : पीएम मोदी ने अगले साल G-20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपी

admin

पहले दिन ही 15 से 18 साल के किशोरों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ‘शाबाश युवा भारत’

admin

Leave a Comment