Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent मनोरंजन राष्ट्रीय

Uunchai film release : “ऊंचाई” आज सिनेमाघरों में हो रही रिलीज, फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी अपने दोस्त डैनी के सपने को पूरा करने के लिए जाते हैं एवरेस्ट पर

देश के सिनेमाघरों में बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या 7 साल बाद अपनी वापसी कर रहे हैं। ‌ऐसे ही बॉलीवुड फिल्म के दिग्गज अभिनेता डैनी डेंजोंगप्पा भी लंबे अरसे बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। ‌वहीं इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमा दर्शक भी वे इंतजार कर रहे हैं। ‌
वैसे भी आज शुक्रवार है, यह दिन ऐसा होता है बॉलीवुड में नई फिल्मों के रिलीज के लिए जाना जाता है। आइए अब बताते हैं आज कौन सी नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं मल्टीस्टारर फिल्म “ऊंचाई” की। इस फिल्म को निर्देशित किया है सूरज बड़जात्या ने। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी डेंजोंगप्पा और बोमन ईरानी चार दोस्त बने हैं। ‌चारों दोस्त खूब मस्ती करते हैं। सही मायने में जब लोग अपनी जिंदगी को खत्म मान लेते हैं, उस उम्र ये दोस्त जमकर आनंद ले रहे हैं। डैनी डेंजोंगप्पा के किरदार भूपेन का माउंट एवरेस्ट पर जाने का सपना होता है। अपने हर जन्मदिन पर वो अपने सपने के बारे में दोस्तों से बात करता है। लेकिन इसी बीच भूपेन की मौत हो जाती है।

यहीं से कहानी एक नया मोड़ ले लेती है। फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या फैमिली और रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में परिवार और प्यार के मूल्य को बखूबी समझाया जाता है। पहली बार वो दोस्ती के ऊपर फिल्म लेकर आ रहे हैं। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, परिणीति चोपड़ा, डैनी डेंजोंगप्पा, नफीसा अली और नीना गुप्ता जैसे बड़े कलाकार अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी सुनील गांधी ने लिखी है, जबकि महावीर जैन और नताशा ओसवाल के साथ सूरज बड़जात्या ने प्रोड्यूस किया है‌। सूरज बड़जात्या फैमिली ड्रामा फिल्में बनाने के लिए फेमस हैं। उन्होंने फिल्म ऊंचाई को लिखा और डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में सलमान खान और सोनम कपूर को लेकर ‘प्रेम रतन धन पायो’ बनाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। मालूम हो कि सूरज बड़जात्या ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘विवाह’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और सभी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।‌ अब देखना है कि उनकी नई फिल्म ऊंचाई बॉक्स पर क्या कमाल दिखा पाती है।

Film Unchaai release in cinema House

Leave a Comment