Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री कार्यालय में दो अधिकारियों की अपर सचिव के पद पर हुई तैनाती, शासनादेश जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को इसके शासनादेश भी जारी कर दिए गए हैं। शासन ने आदेश जारी करते हुए ललित मोहन रयाल को अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है। नवनीत पांडे को भी अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि यह दोनों ही पीसीएस अधिकारी फिलहाल दूसरी जिम्मेदारियों पर भी तैनात हैं। ललित मोहन रयाल के पास अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी है। नवनीत पांडे फिलहाल अपर सचिव शहरी विकास और निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी भी देख रहे हैं।

Leave a Comment