Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय उपमंडल भरमौर में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे ने चार परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं।
जानकारी के अनुसार, सामरा-उरेई लिंक रोड पर सारणी का नाला के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नाले में जा पहुंची। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में एक घायल ने भी दम तोड़ दिया। दूसरे घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों में तीन महिलाएं और कार चालक शामिल हैं। उनकी पहचान चतरो देवी पत्नी पून्नू राम, बशैहरो देवी पत्नी घनिया राम (दोनों निवासी उरई) तथा चालक अंकु निवासी रूणहकोठी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कार लूणा से सामरा होते हुए रूणहकोठी जा रही थी। सारणी का नाला के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद कार गिरने की तेज आवाज और यात्रियों की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment