हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर बस 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने दुख जताया, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर बस 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने दुख जताया, वीडियो

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 400 मीटर खाई में गिर गई है। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 52 लोग घायल हुए हैं। सिरमौर की DC प्रियंका ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा बस के स्किड होने से हुआ लग रहा है। बस में 66 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। वहीं, मरने वाला की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी तक करीब 30 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। पुलिस टीम भी मौके पर  पहुंच गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जीत कोच बस शिमला जिला के कुपवी से सोलन जा रही थीं। कोहरे और ठंड के कारण सड़क पर फिसलन था। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।



संगड़ाह राजगढ़ नौहराधार से पुलिस जवान घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी भी दुर्घटना स्थल के लिए नाहन से रवाना हो चुके हैं।

हादसे पर PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया।

PM ने आर्थिक सहायता (एक्स ग्रेशिया) देने की भी घोषणा की। हर मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Related posts

अलकायदा ने यूपी समेत इन राज्यों में आत्मघाती हमले करने की धमकी दी, अब मुसलमानों को भड़काने में लगा ये आतंकी संगठन 

admin

BJP Election In-charge भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और सांसद बैजयंत पांडा को दी बड़ी जिम्मेदारी

admin

Maithili Thakur Joins BJP:- प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल हुईं, अलीनगर से लड़ेंगी चुनाव, प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी करेंगी

admin

Leave a Comment