दुखद सड़क हादसा : चित्रदुर्गा जिले में बस में भीषण आग लगने से 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, ट्रक की टक्कर के बाद हुआ हादसा, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

दुखद सड़क हादसा : चित्रदुर्गा जिले में बस में भीषण आग लगने से 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, ट्रक की टक्कर के बाद हुआ हादसा, वीडियो




देश में आज एक बार फिर दुखद सड़क हादसा हो गया है। दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक स्लीपर प्राइवेट बस की टक्कर एक ट्रक (लोरी) से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 10 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 12 और 17 बताया जा रहा है। हादसा NH‑48 पर हिरियूर तालुक में हुआ। बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में 30 से ज्यादा यात्री थे।

https://x.com/VishnukrSonkar/status/2004028455655297397?t=fW5X5LvlOWSR1pwEoQJBZw&s=19



पुलिस ने बताया कि हिरियूर से बेंगलुरु जा रहे कंटेनर ट्रक चालक की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है। ट्रक डिवाइडर पार कर बस से टकरा गया। यह घटना हिरियूर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में घटी। कर्नाटक पुलिस के आईजीपी डॉ. बीआर रविकांते गौड़ा ने बताया कि टैंकर ट्रक चालक की भी इस हादसे में मौत हो गई। बस में चालक और कंडक्टर सहित कुल 32 लोग सवार थे। कुछ लोग मामूली चोटों के साथ बच गए, लेकिन एक घायल को 20 प्रतिशत जलने के कारण बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में भेजा गया है।

आईजीपी गौड़ा ने आगे कहा कि इसी दौरान एक स्कूल बस भी जली हुई बस टकरा गई। सौभाग्य से स्कूल बस में सवार 48 छात्रों को कोई चोट नहीं आई। स्कूल बस का चालक इस पूरी घटना का चश्मदीद गवाह है और उसका बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शीशा तोड़कर बचाई जान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की जल्द से जल्द पहचान करने और उनके शवों को उनके परिजनों को सौंपने के प्रयास जारी हैं। बचे हुए लोगों में से एक ने बताया, “बस रात 11:30 बजे बेंगलुरु से चली थी और हादसा सुबह 2 बजे हुआ। मैं गिर गया। मैंने शीशा तोड़कर खुद को बाहर निकाला। कई लोग चीख रहे थे, लेकिन आग ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था।”

सचिन नाम के एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “बस ने हमें ओवरटेक किया और फिर सामने से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने डिवाइडर को पार कर स्लीपर बस को टक्कर मार दी। ट्रक उस जगह के पास टकराया जहां डीजल टैंक था।”

हादसे पर पीएम ने जताया दुख
इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों के लिए संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की मदद की जाएगी।

Related posts

7 जुलाई, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

VIDEO बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता को पहनाई साड़ी और थप्पड़ भी मारे, पीएम मोदी की छेड़छाड़ की गयी तस्वीर पोस्ट करने पर हुआ बवाल, देखें वीडियो

admin

Horoscope Panchang Today 30 April 2023 : 30 अप्रैल, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment