अटल जी की जयंती पर लखनऊ में पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी मौजूद रहे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

अटल जी की जयंती पर लखनऊ में पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी मौजूद रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के
अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री
अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विशाल कांस्य
प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों की वजह से महंगाई दर कम हो रही है। इसी के साथ-साथ विकास दर आठ फीसदी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज मजबूत हुई है। अब भारत कुछ बोलता है तो पूरा विश्व ध्यान से सुनता है कि भारत कह क्या रहा है। पूरे विश्व में भारत की छवि बेहतर हुई है। सीएम योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देकर इस सरकार ने उन्हें सम्मानित किया है। यह शहर अपने देश की विभूतियों को उनका गौरव और सम्मान देता है। आज अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। प्रेरणा स्थल पर लगी तीनों मूर्तियां 65-65 फीट ऊंची हैं। वजन 42-42 टन। बीच में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा हैं। प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में 230 करोड़ रुपए की लागत से बना है। साल 2022 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। कार्यक्रम में 25 जिलों से करीब दो लाख लोग पहुंचे हैं। सुरक्षा के लिए 18 IPS, 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे। ड्रोन से निगरानी की   गई।

Related posts

Gyanvapi Mosque Case : वाराणसी ज्ञानवापी सर्वे करने के लिए हाईकोर्ट ने एएसआई को नहीं दी अनुमति, कोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई

admin

भक्तों के लिए बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट भी वैदिक मंत्रोचार के साथ खोले गए, जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर, देखें तस्वीरें

admin

Maharashtra Politics महाराष्ट्र में सियासी हलचल : भतीजे अजीत पवार के बगावत के बाद चाचा शरद पवार ने भरी हुंकार, दोनों नेता आगे की रणनीति बनाने में जुटे

admin

Leave a Comment