Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

दुखद हादसा : यूपी में किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी नदी में गिरी, 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान, कई लापता, गोताखोर और पुलिस तलाशने में जुटी


रक्षाबंधन पर 11 अगस्त को उत्तर प्रदेश के बांदा में नाव पलटने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। ‌ इस हादसे में अधिकार महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए नाव से जा रही थी। ‌ आज एक बार फिर उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में बड़ा हादसा हुआ है। ‌ जिले के वेगराजपुर के रहने वाले किसान पाली निजामपुर पुलिया मंडी से खीरा बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस अपने गांव लौट रहे थे। ‌ उसी दौरान गर्रा नदी पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली के आनंदित होकर होकर 35 फीट नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस ट्रैक्टर में 35 से 40 किसान सवार थे। जिसमें से 13 तैरकर बाहर आ गए हैं। करीब 20 लापता बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर के मदद से लापता हुए किसानों को तलाशने में लगी हुई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर आसपास के गांव की भीड़ जुट गई।

Leave a Comment