Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: निर्माण कार्य में लगा डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बर्नीगाड़ के पास सड़क निर्माण कार्य में लगा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय सरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक के शव को खाई से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में डंपर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना की असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment