Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म

यूपी में दर्दनाक हादसा : दुर्गा पंडाल में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 5 की मौत, 50 से अधिक लोग झुलसे

रविवार शाम को उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दर्दनाक घटना घटी। इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। नवरात्रि को लेकर भदोही के औराई थाना क्षेत्र के बगल पोखरा के पास दुर्गा पंडाल में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। आरती के दौरान शार्ट सर्किट से पंडाल में आग लग गई। आग लगने के बाद पंडाल में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। ‌ हादसे में तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 66 लोग झुलस गए हैं। ‌‌‌‌जिला अधिकारी गौरांग राठी ने 66 लोगों के झुलसने की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि आरती के दौरान लगभग डेढ़ सौ लोग पंडाल में मौजूद थे।‌ झुलसे लोगों को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडीजी वाराणसी, कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा, डीआईजी, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।

यह भी पढ़ें– 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल जाएंगे सीएम धामी, नीति आयोग की बैठक में लेंगे भाग

Leave a Comment