Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल जाएंगे सीएम धामी, नीति आयोग की बैठक में लेंगे भाग

झीलों की नगरी नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सीएम धामी 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल आ रहे हैं। ‌इस दौरान सीएम धामी, उत्तराखंड कैबिनेट के सभी मंत्री और प्रदेश के सभी डीएम नीति आयोग की बैठक में शिरकत करेंगे। नैनीताल में होने वाली इस बैठक को लेकर जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने आज अपर जिला अधिकारी अशोक जोशी, अपर जिलाधिकारी वित्त शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम राहुल शाह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उत्तराखंड को 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने पर राय शुमारी होगी. बैठक में उत्तराखंड के सभी मंत्री, जिलाधिकारी समेत तमाम छोटे से लेकर बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये सभी उत्तराखंड को विकसित राज्यों में शामिल करने पर अपने विचार विमर्श करेंगे। जिसके बाद उत्तराखंड के विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

Leave a Comment