Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में दुखद हादसा, सेना का वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिरा, पांच जवानों की मौत, कई घायल

 जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। सेना की एक ट्रक 300 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे 5 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हैं। व्हाइट नाइट कोर की ओर से बताया गया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मेंढर के बलनोई इलाके में सेना का एक वाहन रास्ता भटककर खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सभी जवान शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलनोई इलाके में घोड़ा पोस्ट के पास ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायल जवानों को आसपास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Comment