दुखद हादसा: यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग में हुए लैंडस्लाइड में जौनपुर के पिता-बेटी की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 14, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

दुखद हादसा: यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग में हुए लैंडस्लाइड में जौनपुर के पिता-बेटी की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक, वीडियो





जौनपुर। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जानकी चट्टी के पास हुए लैंडस्लाइड में दबने से पिता-पुत्री की मौत गई है, दोनों जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 40 वर्षीय हरिशंकर गुप्ता और उनकी 7 वर्षीय पुत्री ख्याति उर्फ बिट्टू की भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दबने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को दिन में करीब 3 बजे यमुनोत्री से नौ कैची बैंड जाते समय हुआ। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं कस्बे में भी शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि 20 जून को हरिशंकर गुप्ता सहित कुल 15 लोगों की एक टोली चारधाम दर्शन के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के क्रम में यह दल यमुनोत्री दर्शन के बाद कैंचीधाम की ओर पैदल बढ़ रहा था, तभी पहाड़ी रास्ते में अचानक भारी भूस्खलन हो गया। मलबे की चपेट में आने से हरिशंकर गुप्ता और उनकी मासूम बेटी ख्याति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


दल में शामिल अन्य यात्रियों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। राहत एवं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव मलबे से निकाले गए। शवों का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। हरिशंकर गुप्ता कस्बे में एक सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनकी मासूम बेटी ख्याति की मौत से लोगों की आंखें नम हैं। परिवार के अन्य सदस्य बदहवास हालत में हैं।

पंकज मणि तिवारी, सुजानगंज,जौनपुर

Related posts

“दस मिनट में ग्रॉसरी आपके द्वार”, जब सुविधा “जान” पर भारी पड़ने लगे

admin

Indian Railway Redeveloped Stations : देश को 103 हाईटेक स्टेशनों का तोहफा, पीएम मोदी 22 मई को करेंगे उद्घाटन

admin

The Political Affairs Committee announces the second list 117 condidates of Aam Aadmi Party candidates for MCD Elections

admin

Leave a Comment