जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। 40 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके के चौकी चौरा में चुंगी मोड़ के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बस यूपी के हाथरस की है। मृतक लोग भी हाथरस के बताए जा रहे हैं। हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के करीब 60 लोग सवार थे। हाथरस से शिव खोरी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।
previous post
next post


Crow Attack VIDEO : आम आदमी पार्टी के सांसद के सिर पर कौआ “चोंच” मार गया, एक्टिव कैमरामैन ने पलक झपकते ही यह तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली, भाजपा ने कहा- “झूठ बोले कौआ काटे”, अभी तक सिर्फ सुना था आज देख भी लिया, वीडियो