दर्दनाक हादसा : तीर्थ यात्रियों को ले जा रही बस 150 फीट गहरी खाई गिरी, 21 की मौत, 40 घायल, यात्री यूपी से शिव खोरी जा रहे थे - Daily Lok Manch accident
February 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent

दर्दनाक हादसा : तीर्थ यात्रियों को ले जा रही बस 150 फीट गहरी खाई गिरी, 21 की मौत, 40 घायल, यात्री यूपी से शिव खोरी जा रहे थे

जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। 40 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके के चौकी चौरा में चुंगी मोड़ के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बस यूपी के हाथरस की है। मृतक लोग भी हाथरस के बताए जा रहे हैं। हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के करीब 60 लोग सवार थे। हाथरस से शिव खोरी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

Related posts

15 मार्च, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Rudraprayag emergency landing श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर कार से टकराया, हेलिकॉप्टर के पंखे से दुकान की टीन शेड उड़ गई, दुकानदार भागा, पायलट को लगी चोट, देखें वीडियो

admin

(संडे सियासत): पीएम मोदी का आज व्यस्त शेड्यूल, संसद सत्र से पहले बैठकों का दौर, विपक्ष के साथ सामंजस्य बैठाने की चुनौती

admin

Leave a Comment