दुखद हादसा : जम्मू कश्मीर में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से 3 जवानों की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

दुखद हादसा : जम्मू कश्मीर में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से 3 जवानों की मौत


जम्मू कश्मीर में आज एक दुखद हादसा हुआ। सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 3 जवानों की मौत हो गई है । यह घटना जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई। माछल सेक्टर की है जब पट्रोलिंग के दौरान सेना की गाड़ी पर बर्फ आ गिरी और खाई में धकेल दिया। सेना के अधिकारियों ने बताया तीनों जवान डोगरा रेजीमेंट की 14वीं बटालियन के थे। बताया जा रहा है कि सेना के जवान रुटीन गश्त पर थे। सेना के वाहन पर जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और दो अन्य रैंक (ओआर) के अधिकारी बैठे थे। वाहन बर्फ से ढके रास्ते से गुजर रहा था। अचानक वहन फिसल गया और सीधा गहरी खाई में जा गिरा। खाई इतनी गहरी थी कि वाहन में बैठे तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जवानों के पार्थिव शरीर निकाल लिए गए हैं।

Related posts

कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान गिरफ्तार, पुलिस कर्मियों के साथ की थी गाली गलौज

admin

लोकसभा में मनरेगा की जगह नया ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक पेश, विपक्ष ने महात्मा गांधी का नाम “हटाने” पर कड़ा विरोध जताया

admin

Himachal Pradesh assembly election : हिमाचल के सुंदरनगर में पीएम मोदी ने की चुनावी रैली, उपस्थित लोगों से कहा- “प्रत्याशी नहीं केवल कमल का चिन्ह याद रखना”, कांग्रेस पर भी जमकर बरसे

admin

Leave a Comment