Uttrakhand: कैंची धाम स्थापना दिवस मेले के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 13 से 16 जून तक विशेष व्यवस्था लागू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttrakhand: कैंची धाम स्थापना दिवस मेले के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 13 से 16 जून तक विशेष व्यवस्था लागू



कैंची धाम स्थापना दिवस एवं वार्षिक मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने 13 से 16 जून तक विस्तृत ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था लागू कर दी है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन योजना तैयार की गई है। प्रशासन ने बाहरी राज्यों, अन्य जनपदों, कुमाऊं मंडल और स्थानीय क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा भी संचालित की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कैंची धाम क्षेत्र में अनावश्यक वाहन दबाव को कम करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों तक ही निजी वाहनों से जाने की अनुमति होगी। इसके बाद उन्हें शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से ट्रैफिक प्लान का पालन करने और यात्रा से पहले निर्धारित मार्गों की जानकारी लेने की अपील की है।

बाहरी राज्यों और अन्य जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

देहरादून, हरिद्वार, एनसीआर, दिल्ली, मुरादाबाद तथा अन्य क्षेत्रों से रामनगर-कालाढूंगी मार्ग होते हुए कैंची धाम आने वाले वाहनों को नयागांव तिराहे से नैनीताल तिराहा, आरटीओ रोड तिराहा और पंचायतघर तिराहा होते हुए बरेली रोड तीनपानी तिराहे के रास्ते गौलापार-काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। यहां निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने के बाद श्रद्धालु शटल सेवा से कैंची धाम पहुंचेंगे।

रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को गन्ना सेंटर और शीतल होटल क्षेत्र से डायवर्ट कर तीनपानी तिराहे के माध्यम से गौलापार-काठगोदाम भेजा जाएगा, जहां से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

बरेली रोड की ओर से आने वाले वाहनों को भी सीधे तीनपानी तिराहे से गौलापार-काठगोदाम की पार्किंग तक भेजा जाएगा।

रेल और रोडवेज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज बस स्टेशन से विशेष शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी।

नैनीताल जिले के श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था

रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र से कैंची धाम जाने वाले वाहनों को नयागांव तिराहे से नैनीताल तिराहा, लामाचौड़, आरटीओ रोड, पंचायतघर तिराहा और तीनपानी तिराहे के रास्ते गौलापार-काठगोदाम होते हुए भीमताल की ओर भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं के वाहन विकास भवन, भीमताल में पार्क कराए जाएंगे। वहां से उन्हें शटल सेवा के जरिए कैंची धाम पहुंचाया जाएगा।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग और शटल व्यवस्था का उपयोग करें तथा यात्रा के दौरान यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री आवास में मंथन: धामी संग मंत्रियों-विधायकों ने प्रदेश विकास पर की अहम चर्चा

admin

शीतकालीन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट किए गए बंद, बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री के कल होंगे

admin

मवाना जवाहर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि और समाजसेवी वीरेंद्र सेमवाल ने छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार को लेकर किया मार्गदर्शन

admin

Leave a Comment