Aaj ka Panchang And Rashifal : 16 जनवरी, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

Aaj ka Panchang And Rashifal : 16 जनवरी, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺🌼

दिनांक – 16 जनवरी 2025

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – तृतीया 17 जनवरी प्रातः 04:06 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – अश्लेशा सुबह 11:16 तक तत्पश्चात मघा

योग – आयुष्मान 16 जनवरी रात्रि 01:06 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – दोपहर 02:11 से शाम 03:34 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:17

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

विशेष- तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

          🌼आज का सुविचार🌼

कौैन क्या कर रहा है, कैसे कर रहा है, इससे आप जितना दूर रहेंगे, उतना ही खुद के लिए अच्छा कर पाएंगे

आज मेष, कुंभ, वृषभ, सिंह, और धनु राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है।

16 जनवरी का राशिफल—–

मेष

दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है। थोड़ा सावधान रहें। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती हैं। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ

दिन अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रा संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।

मिथुन

आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन के उपयोग में सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। इस समय सोच-विचार कर निर्णय लें।

कर्क

दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील आज आपको मिल सकती है। साथ ही परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला

आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, जिस कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह इस सप्ताह शुरू हो सकता है। साथ ही किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु

आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सही नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें।

मकर

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं। साथ ही परिवार में माहौल शानदार रहेगा।

कुंभ

दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण थोड़ा खराब हो सकता है। व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योह हैं।

मीन

इददिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मित्रों से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है।

Related posts

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर्व पर पंच महायोग बना शुभ संयोग, हरकी पैड़ी, संगम और वाराणसी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजे शिवालय

admin

19 जून, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

VIDEO मूसलाधार बारिश और पहाड़ से भूस्खलन होने से हाईवे का एक हिस्सा भरभराकर बह गया, बद्रीनाथ धाम के सैकड़ों तीर्थयात्री-वाहन सवार फंसे, सड़क पर मची दहशत, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment