Savan somvar आज सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में हर हर महादेव ओम् नम: शिवाय के गुंजें जयकारे - Daily Lok Manch
August 16, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

Savan somvar आज सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में हर हर महादेव ओम् नम: शिवाय के गुंजें जयकारे

सावन की महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हुई थी। आज 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इस बार सावन माह 59 दिन और सोमवार 8 पड़ेंगे। सावन सोमवार शिव पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास में शिव की पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शिव भक्त इस खास शिव शंकर की कृपा से सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है। भारत में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। सावन सोमवार पर देश के तमाम शिव मंदिरों में हर हर महादेव ओम् नम: शिवाय के जयकारे गूंज रहे होते हैं। श्रावण सोमवार को शिव का जलाभिषेक करने पर महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं, साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन में 8 सोमवार पड़ेंगे। भगवान भोलेनाथ सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। धार्मिक मान्यता है कि शिव जी को मात्र एक लोटा जल से भी प्रसन्न किया जा सकता है। सावन के महीने में शिव भक्त तरह तरह से भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। सावन के पहले सोमवार के दिन सुबह स्नानादि के बाद शिवजी की पूजा करें। पूजा में भगवान को पूरे मनोभाव से चावल के चार दाने चढ़ाएं। इससे शिवजी प्रसन्न होकर वरदान देंगे लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चावल के दाने खंडित न हों।

Related posts

Uttarakhand आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद सीएम धामी ने धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा व समृद्धि की कामना की

admin

President Padma Shri awardee kadari PM Modi meet : शिल्प गुरु नाम से मशहूर शाह रसीद अहमद कादरी ने पीएम मोदी से कहा- “आपने मुझे गलत साबित कर दिया”, प्रधानमंत्री ने हाथ पर थपथपाया, गृहमंत्री अमित शाह भी हंसने लगे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment