आज फैसले का दिन : कर्नाटक हाईकोर्ट पर लगी पूरे देश की निगाहें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

आज फैसले का दिन : कर्नाटक हाईकोर्ट पर लगी पूरे देश की निगाहें

कुछ मामले ऐसे होते हैं जिनमें अदालतों को भी अपना फैसला सुनाने में बहुत सोच विचार करना पड़ता है। खास तौर पर धर्म से जुड़े मामलों को लेकर। ऐसे ही ढाई महीने से पूरे देश भर में हिजाब विवाद का मामला गरमाया हुआ है। ‌आखिरकार आज कर्नाटक हाई कोर्ट इस फैसले पर अपना अहम फैसला सुना सकता है। पूरे देश भर की अदालत की ओर निगाहें लगी हुई है। कर्नाटक से उठा विवाद पूरे देश भर में फैल गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में स्थानांतरण कर दिया। इस फैसले को लेकर राज्य सरकार ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। खास तौर पर दक्षिण कर्नाटक में धारा 144 लगा दी गई है। दक्षिण कर्नाटक के उपायुक्त ने बयान जारी करके कहा है कि 15 मार्च को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा एक सप्ताह के लिए राज्य में धरना, जुलूस आदि पर प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि कर्नाटक से उठा हिजाब विवाद पिछले दिनों हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी गरमाया रहा। आज हाईकोर्ट के फैसले को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इस पर अहम फैसला आ सकता है। बता दें कि एक जनवरी 2022 को कर्नाटक के उडुपी में एक स्कूल ने लड़कियों के हिजाब पहनकर आने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद इस पर काफी हंगामा हुआ था। यह विवाद उडुपी के बाद कर्नाटक के अन्य हिस्सों में और फिर देश के कई राज्यों में फैल गया था।

Related posts

कांवड़ यात्रा हुई खत्म, हरिद्वार में कांवड़ियों की उमड़ी “ऐतिहासिक भीड़”, प्रशासन ने बताए आंकड़े

admin

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए आज 47 बरस के, घंटाघर से संकल्प दौड़ को झंडी देकर किया रवाना

admin

उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर : धराली के बाद थराली में फटा बादल,सड़कों पर मलबा, घरों और गाड़ियों को भारी नुकसान, एसडीआरएफ, एनडीआरफ टीमों ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू जारी, वीडियो

admin

Leave a Comment