त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराने के लिए धामी सरकार तैयार, हाईकोर्ट में दिया शपथ पत्र - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराने के लिए धामी सरकार तैयार, हाईकोर्ट में दिया शपथ पत्र


उत्तराखंड के हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार तैयार है। सरकार ने हाईकोर्ट में शपथपत्र के जरिए ये जानकारी दी है। महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने पंचायत चुनाव संबंधी शपथपत्र दाखिल करने की पुष्टि की है। जिला पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्ष व ग्राम पंचायतों में निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाने को चुनौती देती कई याचिकाएं हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि पंचायत चुनाव कब तक कराए जा सकते हैं।

इस पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया कि उनकी पूरी तैयारी है। सरकार के स्तर से आरक्षण के संबंध में निर्णय होना है। मालूम हो कि पूर्व ग्राम प्रधान विजय तिवारी सहित अन्य ने इस मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि पहले राज्य सरकार ने जिला पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्त किया। फिर ग्राम पंचायतों भी निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर वित्तीय अधिकार दे दिए। ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने से ये आगामी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए चुनाव शीघ्र कराए जाएं।

Related posts

भराड़ीसैंण में अग्निवीरों से मिले मुख्यमंत्री धामी, रोजगार और भविष्य की सुरक्षा पर दिया भरोसा

admin

Video सीएम धामी का अलग अंदाज : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह किसान बनकर “बैल से खेत जोता, धान की रोपाई भी की”, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand Accident : चार धाम यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन पलटा, एक की मौत, 5 घायल

admin

Leave a Comment