Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO Delhi University Rahul Gandhi : नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय



कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को अचानक दिल्ली विश्वविद्याल छात्रसंघ (DUSU) कार्यालय पहुंचे। दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचकर उन्होंने डूसू कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने डूसू अध्यक्ष रोनक खत्री और उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की।







राहुल गांधी के डूसू ऑफिस पहुंचने के बाद डूसू सचिव मित्रवेद और उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर डूसू कार्यालय में बिताने के बाद राहुल गांधी वहां से रवाना हो गए। डूसू ऑफिस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने वहां के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की। दिल्ली कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है कि राहुल गांधी ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की. इस दौरान छात्रों ने जातीय भेदभाव, प्रशासनिक पदों पर वंचित वर्गों की कमी, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्रतिनिधित्व की कमी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे उनके संज्ञान में लाए। राहुल जी ने डॉ. अंबेडकर के विचार “शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो” को याद दिलाते हुए छात्रों को न्यायसंगत और समावेशी शैक्षणिक व्यवस्था के निर्माण की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया।

Leave a Comment