Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 7, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन

सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार ऑस्कर के लिए भारत की तीन फिल्में, द कश्मीर फाइल्स, कांतारा और गंगूबाई काठियावाड़ी की गई शॉर्टलिस्ट

सिनेमा के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ऑस्कर पुरस्कार के लिए इस साल भारत की तीन फिल्में नॉमित की गई है। साल 2021 में कश्मीर की घटना पर आधारित डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ के अलावा अन्य फिल्में भी ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट की गई हैं।
इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की दमदार फिल्म कांतारा और बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे में सही मायने में कहा जाए तो ये इंडियन सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘एक फिल्म के रूप में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में चुने जाने पर बहुत खुशी हो रही है! शॉर्टलिस्ट के रूप में भी ये हमारे लिए बड़ी जीत है लिस्ट में शामिल अन्य भारतीय फिल्मों को मेरी तरफ से ढेर सारी बधाई। भारतीय सिनेमा की जय हो। इस तरह से अनुपम खेर ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता पर खुशी जाहिर की है। मालूम हो कि आने वाली 24 जनवरी को इन फिल्मों के ऑस्कर में आगे के सफर के लेकर फैसला किया जाएगा।

Leave a Comment