Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

इस बार चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को पानी पीने की नहीं होगी समस्या

अगले महीने से शुरू होने वाली उत्तराखंड चार धाम यात्रा के दौरान इस बार तीर्थ यात्रियों को रास्ते में पानी पीने की कोई समस्या नहीं रहेगी। बुधवार को राजधानी देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम मार्ग पर अधिकारियों को 500 वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित सचिवालय में पेयजल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए ठोस कार्य योजना एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग की दिशा में कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बता दें कि अगले महीने 3 मई से चार धाम यात्रा शुरू होगी।

Leave a Comment