Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

देश में इस राज्य ने आज से लगाया नाइट कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रहेगी रोक

देश के इस राज्य में अभी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का एक भी मामला नहीं आया है लेकिन फिर भी शिवराज सरकार ने आज से मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि आज रात से ही प्रदेश में नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाएगा । बता दें कि प्रदेश में अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक रहेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने, मास्क पहनने और कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करने की अपील की है। बता दें कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोहराम मच गया था। इंदौर में अब फिर से वीकली केस नवंबर की तुलना में दिसंबर में तीन गुना हो गए हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज से प्रदेश में लाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

Leave a Comment